Bajrang Dal: रावण भी बजरंग के दल पर नहीं लगा सका था प्रतिबंध, कांग्रेस क्या चीज है

कांग्रेस द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अपने मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात का जबरदस्त विरोध हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के युवा आयाम बजरंग दल ने इसकी कड़ी निंदा की।
Bajrang Dal
Bajrang Dal

बेगूसराय,एजेंसी। कांग्रेस द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अपने मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात का जबरदस्त विरोध हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के युवा आयाम बजरंग दल ने इसकी कड़ी निंदा की है। बजरंग दल के उत्तर बिहार प्रदेश सह संयोजक शुभम भारद्वाज ने मंगलवार को बेगूसराय में कहा है कि बजरंग दल एक गैर राजनीतिक संगठन है। अगर कांग्रेस हमें राजनीति में खींचना चाहती है तो हम उस क्षेत्र में भी उसको माकूल जवाब देना जानते हैं।

देश भर में सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाला संगठन बजरंग दल

उन्होंने कहा कि देश भर में सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाला संगठन बजरंग दल है। देशभर में सबसे ज्यादा लव जिहाद पीड़ितों को बचाने वाला संगठन बजरंग दल है। देश में कहीं भी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं तो सबसे पहले बजरंग दल का कार्यकर्ता जमीन पर आकर सहयोग करते हैं। कांग्रेस अब बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाकर सीधे तौर पर मुसलमानों का तुष्टीकरण कर रही है। जिसका जवाब देशभर में राष्ट्रभक्त समाज कांग्रेस को अवश्य देगा। जब सीमी पर प्रतिबंध लगाने की बात आई थी तो सबसे पहले सोनिया गांधी ने ही संसद में इसका विरोध किया था

रावण बजरंगी पर प्रतिबंध नहीं लगा सका तो यह कांग्रेस क्या चीज

रामायण काल में जब रावण बजरंगी पर प्रतिबंध नहीं लगा सका तो यह कांग्रेस क्या चीज है। आज बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात मेनिफेस्टो में जारी कर कांग्रेस ने यह सिद्ध कर दिया है कि पीएफआई के साथ कांग्रेस का अप्रत्यक्ष रूप से गठबंधन चल रहा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in