अयोध्या में निर्विध्न राम मंदिर निर्माण के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना
अयोध्या में निर्विध्न राम मंदिर निर्माण के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना

अयोध्या में निर्विध्न राम मंदिर निर्माण के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना

-तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी वाराणसी,10 जून (हि.स.)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को अयोध्या रामघाट स्थित तपस्वी छावनी के महंत स्वामी परमहंस दास महाराज ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। अस्सी घाट पर गंगा स्नान के बाद बाबा दरबार में पहुंचे महंत स्वामी परमहंस दास महाराज ने निर्विध्न राम मंदिर निर्माण के लिए काशी पुराधिपति से कामना की। मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन के बाद स्वामी परमहंस दास महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य आज से शुरू हो गया है। इससे पहले जमीन का समतलीकरण कार्य चल रहा था। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार मंदिर निर्माण के प्रति गम्भीर है और पूरी ईमानदारी से लगी हुयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मंदिर के निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान दे रहे है। उन्होंने कहा कि देश के संतों का यही सपना था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्यतम मंदिर बने। जो पूरा होने जा रहा है। अस्सी स्थित एक आश्रम में रूके स्वामी परमहंस दास महाराज ने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद वह सुबह अयोध्या लौट जायेगे। उन्होंने बताया कि काशी पुराधिपति के आराध्य भगवान राम है। उनकी कृपा से निर्माण कार्य सकुशल सम्पन्न होगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/उपेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in