परिवार जन संपर्क कर मोदी सरकार की गिनाई गयीं उपलब्धियां
परिवार जन संपर्क कर मोदी सरकार की गिनाई गयीं उपलब्धियां

परिवार जन संपर्क कर मोदी सरकार की गिनाई गयीं उपलब्धियां

कानपुर, 12 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं द्वारा बराबर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा नेता मोहन दीक्षित की अगुवाई में जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां बतायी गयीं और सरकार की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही कोरोना को लेकर चल रही भ्रामक खबरों को लेकर भी जनता को आगाह किया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर परिवार जन संपर्क अभियान के अंतर्गत आज आर्य नगर विधानसभा के सिविल लाइन मंडल के वार्ड 59 के बूथ 24 अध्यक्ष मोहन दीक्षित के साथ संपर्क करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर युक्त पत्र भाइयों बहनों को दिया गया। भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने बताया कि परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत देश के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने हस्ताक्षर भेजे गए पत्र को आज मंदिरों के महंत दुकानदार भाई बहनों व घर की महिलाओं पुरुषों को जा करके दिया गया। केन्द्र की भाजपा सरकार 2 के 1 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों को बताया गया और लोगों से इसका लाभ लेने के लिए आग्रह किया और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जिस व्यक्ति को इस जन कल्याणकारी योजना में पात्र हैं, उन्हें यह लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। भाजपा नेताओं ने जनता के बीच संदेश दिया कि कोरोना से घबराने की जरुरत नहीं है और स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करना है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष मोहन दीक्षित, निखिल निषाद, गजानंद सैनी आदि मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.