नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। बता दें कि UPTET 2021 का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। जल्द ही रिवाइज नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।
UPTET 2021 के लिए जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, अभ्यार्थी 25 अक्टूबर तक अपने आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण यूपीटेट का आयोजन नहीं किया गया था। इस साल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन तो जारी किया गया, लेकिन इसे भी कोरोना की दूसरी लहर के कारण स्थगित करना पड़ा था।
इस बार माना जा रहा है कि इस बार यूपीटेट (UPTET 2021) में करीब 10 लाख उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। यूपीटेट 2019 में करीब 16.59 लाख युवा शामिल हुए थे। गौरतलब है कि यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राइमरी और जूनियर लेवल का टीचर बनने के लिए होती है।
यूपीटेट 2021 (UPTET 2021) के तय शेड्यूल के मुताबिक, मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को होना है। जबकि एक महीने बाद यानी 28 दिसंबर को रिजल्ट जारी होगा। यूपीटेट का पेपर दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट में 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर और 2.30 से 5 बजे तक दूसरी शिफ्ट में जूनियर स्तर की परीक्षा होगी।
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो यूपीटेट 2021 (UPTET 2021) में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास बीएड, डीएलएड या बीएलएड की डिग्री होनी जरूरी है।
ध्यान रखने वाली तारीखें
-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू – 07 अक्टूबर, 2021
-
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट – 25 अक्टूबर, 2021
-
एप्लीकेशन कंप्लीट करने की लास्ट डेट – 27 अक्टूबर, 2021
-
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख – 17 नवंबर, 2021
-
UP TET पेपर की तारीख- 28 नवंबर, 2021
-
आंसर की जारी होने की तारीख – 2 दिसंबर, 2021
-
रिजल्ट – 28 दिसंबर, 2021





