नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राज्य सेवा आयोग ने प्रिलिमेंट्री एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट 2021 (UPSSSC PET Result 2021) जारी कर दिए हैं। बता दें कि पीईटी परीक्षा इसी साल 24 अगस्त को 2 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं और वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि UPSSSC PET Result 2021 को स्कोर कार्ड के साथ कल जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है जो पहले जारी कर दी गई थी। प्रारंभिक आंसर की दो बार जारी की गई थी, क्योंकि पहले जारी की गई आंसर की में कुछ गलतियां पाई गई थी। उम्मीदवारों द्वारा इस पर आपत्तियां उठाने के लिए कहा गया ताकि अंतिम आंसर की तैयार की जा सके।
वैसे तो यह रिजल्ट (UPSSSC PET Result 2021) बहुत पहले जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन प्रारंभिक आंसर की के साथ समस्या के कारण इसमें देरी हुई। अब घोषित परिणाम के साथ, योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होंगे।
UPSSSC PET Result 2021: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
-
सबसे पहले उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राज्य सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – upsssc.gov.in पर जाना होगा।
-
यहां होमपेज पर दिए ‘28/10/2021। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)/2021 परिणाम/स्कोर कार्ड लिंक‘ पर क्लिक करें।
-
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज कर करें
-
सभी डीटेल्स भरने के बाद UPSSSC PET Result 2021 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसे आवेदक डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
-
अभ्यार्थी डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं





