back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSSSC Lekhpal 2021: यूपी में 7882 लेखपाल भर्ती के लिए देखें सिलेबस और एग्‍जाम पैटर्न, नोटिफिकेशन जल्‍द

नई दिल्ली: UPSSSC Lekhpal Bharti 2021: यूपी में लेखपाल के रिक्‍त 7882 पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए मेन्‍स (UP Lekhpal Recruitment 2021) एग्‍जाम का नोटिस जल्‍द जारी होने वाला है।

UPSSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर भर्ती परीक्षा का सिलेबस और एग्‍जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जो उम्‍मीदवार UPSSSC PET 2021 एग्‍जाम में क्‍वालिफाई हुए हैं, वे लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2021) मेन एग्‍जाम में शामिल होने के पात्र हैं। जानकारी के अनुसार, कुल 7,882 पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

लेखपाल पदों पर भर्ती (UPSSSC Lekhpal Bharti 2021) प्रक्रिया वैसे तो नवंबर 2021 में शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते शुरू नहीं हो सकी। कई सालों बाद होने वाली लेखपाल भर्ती (UP Patwari Bharti) परीक्षा से पहले आयोग ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि इस बार के एग्जाम में PET देने वाले कैंडिडेट ही शामिल हो सकेंगे।

केवल इन्हें मिलेगा एग्जाम देने का मौका

UPSSSC द्वारा बताया गया कि लेखपाल के पदों पर भर्ती (UPSSSC Lekhpal Bharti 2021) में प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) देने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। PET कटऑफ और कितने स्कोर वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, इस पर ऑफिशियल नोटिस नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने PET का एग्जाम दिया था, इनमें से 4 लाख अभ्यर्थियों को ही लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2021) एग्जाम में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 75 परसेंटाइल स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती परीक्षा दे सकेंगे।

अब ये सर्टिफिकेट नहीं जरूरी

यूपी अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) द्वारा की जाने वाली राजस्व लेखाकारों की भर्ती (up patwari recruitment 2021) के लिए ट्रिपल ‘सी’ प्रमाण पत्र अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

ऐसे होगा चयन

कि लेखपाल भर्ती के लिए अब इंटरव्‍यू खत्‍म कर दिया गया है। उम्‍मीदवारों को केवल एक लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। उम्‍मीदवार प्रीलिम्‍स एग्‍जाम पहले ही दे चुके हैं जो 24 अगस्‍त 2021 को आयोजित किया गया था।

मेन एग्‍जाम का आयोजन फरवरी 2022 में किया जा सकता है। कैंडिडेट्स मेन एग्‍जाम के रिजल्‍ट के बाद डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किए जाएंगे जिसके बाद अंतिम रूप से चयनित होंगे। कोई भी अन्‍य जानकारी उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकेंगे।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

यूपी लेखपाल भर्ती में आरक्षित वर्गों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज पेश करने होंगे। ओबीसी, एससी, एसटी और इडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणी का प्रमाण पत्र देना होगा। ऐसे में आरक्षित वर्ग (UP Lekhpal Bharti 2021) के जिन उम्मीदवारों के पास यह प्रमाण पत्र नहीं है, वह जल्द से जल्द इसे बनवा लें। ताकि जरूरत पड़ने पर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान न होना पड़े।

कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2021) का ऑफिशियल नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट

उत्तर प्रदेश में मार्च 2022 के आसपास चुनाव होने की संभावनाएं हैं, चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लगाते ही किसी भी तरह की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा। लेकिन नोटिफिकेशन आचार संहिता लगने के पहले जारी होने की स्थिति में भर्ती प्रक्रिया निरंतर चलते रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि UPSSSC द्वारा दिसंबर में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थी UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in जाकर अपडेट देख सकते हैं।

ऑफिशियल सिलेबस देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, तैयार रखें से दस्तावेज, नोटिफिकेशन जल्द

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...