UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों में 187 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों में असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टाइम स्केल, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों (UPSC Recruitment 2021) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2022 है।
UPSC Recruitment 2021 : वैकेंसी डीटेल्स
-
असिस्टेंट इंजीनियर – 157 पद
-
असिस्टेंट कमिश्नर – 2 पद
-
जूनियर टाइम स्केल – 17 पद
-
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – 9 पद
-
असिस्टेंट प्रोफेसर – 2 पद
शैक्षिक योग्यता व उम्र
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन/पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं उम्र की बात करें तो आवेदन (UPSC Recruitment 2021) करने वाले अभ्यार्थियों की उम्र 30 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी मानदंडो के अनुरूप आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।





