back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, 950 से ज्यादा पदों के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए भर्तियां (UPPSC Recruitment 2021) निकाली हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 972 रिक्त पदों पर यह भर्तियां की जानी हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

नोटिस के मुताबिक, इन पदों के इच्छुक अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य के पशुपालन विभाग, राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं, आयुष विभाग में यह भर्तियां (UPPSC Recruitment 2021) की जाएंगी।

रिक्त पदों की संख्या

पशुपालन विभाग

  • फार्म प्रबंधक – 1 पद

राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाएं

  • माइक्रबॉयोलॉजिस्ट (खाद्य) – 6 पद

  • चिकित्साधिकारी (आयुर्वेदिक एवं यूनानी) – 962 पद

राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज

  • प्रवक्ता – 1 पद

  • रीडर – 1 पद

  • प्रवक्ता – 1 पद

UPPSC Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, फार्म प्रबंधक के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी (UPPSC Recruitment 2021) के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं माइक्रबॉयोलॉजिस्ट (खाद्य) पद के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। बाकी पदों पर शैक्षणिक योग्यता और के लिए अभ्यर्थी यूपीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों (UPPSC Recruitment 2021) को सरकार के नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों (UPPSC Recruitment 2021) को 105 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी व एसटी वर्ग के अभ्यार्थी को 65 रुपए और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 25 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...