लखनऊ: Govt Jobs in UP: नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC Recruitment 2021) की तरफ से 972 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती (UPPSC Recruitment 2021) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो निर्धारित तारीख से पहले आवेदन कर दें, क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
भर्ती डिटेल
UPPSC ने यह आवेदन पशुपालन विभाग (UP Pashupalan Vibhag Bharti), आयुष विभाग और राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं में रिक्त पदों पर भर्ती (UPPSC Recruitment 2021) के लिए मांगे हैं।
वैकेंसी को लेकर जारी विज्ञापन में कहा गया है कि वैकेंसी के तहत उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा यूनानी और राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं में पद भरे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
वेबसाइट की होम पेज पर –Notifications/Advertisements के लिंक पर जाएं।
-
इसके बाद Apply पर क्लिक करें।
-
अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
-
आवेदन के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।
महत्वपूर्ण लिंक्स





