प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री 2021 का रिजल्ट (UPPSC Prelims Result 2021) घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि पीसीएस प्री की परीक्षा में इस बार कुल 3,21,273 अभ्यर्थी (UPPSC Prelims Result 2021) शामिल हुए थे। आयोग द्वारा 7688 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए 6,91,576 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 के लिए कुल 678 पदों पर भर्ती (UPPSC Prelims Result 2021) निकाली है। वहीं प्री रिजल्ट में सफल होने वाले 7688 अभ्यर्थी अब मेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार, पीसीएस प्री परीक्षा 23 अक्टूबर को यूपी के 31 जिलों के 1505 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। बता दें कि सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी के 16 पदों पर भी भर्ती (UPPSC Prelims Result 2021) प्रक्रिया आयोजित की जानी है। ऐसे में इन पदों के लिए 296 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
भर्ती डिटेल
-
कुल रिक्त पदों की संख्या – 694
-
पीसीएस के लिए रिक्त पदों की संख्या – 678
-
सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी के खाली पदों की संख्या – 16 पद
मुख्य परीक्षा के लिए सफल होने वाले अभ्यर्थी
-
कुल सफल अभ्यर्थियों की संख्या – 7688
-
पीसीएस के लिए सफल होने वालों की संख्या – 7392
-
सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी के लिए सफल होने वालों की संख्या – 296





