back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी पुलिस में निकली 10वीं-12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, 2500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस ने नए साल पर राज्य के युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, यूपी पुलिस के करीब 2500 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां होने वाली हैं। इस भर्ती के संबंध में यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) की ओर से रेडियो विभाग में वैकेंसी का शॉर्ट नोटिस जारी हुआ है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी, जिसके लिए जल्द ही डीटेल्ड नोटिफिकेशन भी जारी (UP Police Recruitment 2022) किया जाएगा। यूपी पुलिस द्वारा निकाली जा रही इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यार्थी यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UP Police Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल्स

नोटिफिकेशन के अनुसार, सहायक परिचालक के पद पर निकली कुल वैकेंसी में से जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 379 सीटें रखी गई हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS वर्ग में 92 सीटों पर भर्तियां (UP Police Recruitment 2022) की जाएंगी। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 252 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 195 और अनुसूचित जनजाति के लिए 18 तय की गई हैं।

योग्यता मानदंड

कर्मशाला कर्मचारी के पद पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास या समकक्ष या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी/रेडिया एवं टेलीविजन/इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड कप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/रेडियो टीवी/इलेक्ट्रिक सप्लाई व मैनुफैक्चरिंग/रेफ्रिजरेशन/मैनेनिक इंस्ट्रयूमेंट/ मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिकिस/ कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में सर्टिफिकेट कोर्स (UP Police Recruitment 2022) पास किया हो।

वहीं उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को पांच-पांच साल की छूट मिलेगी। असिस्टेंट ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिक्स व मैथ्स के साथ 12वीं पास की मांग हुई है। इसमें भी आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों (UP Police Recruitment 2022) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) की ओर से जारी नोटिफिकेशन (UP Police Recruitment 2022) के तहत, परीक्षार्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापतौर और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...