UP Lekhpal Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लेखपाल के पदों पर भर्ती का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 8085 पदों पर लेखपाल की भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है।
बता दें कि लेखपाल के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया (UP Lekhpal Bharti 2022) 28 जनवरी तक चलेगी। हालांकि, आवेदन में संशोधन के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया है। ध्यान रहे कि यूपी लेखपाल भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो यूपी पीईटी 2021 में पास हुए हैं।
इन पदों के लिए अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti 2022) के लिए आवेदन यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर ही आवेदन कर सकेंगे। साथ ही उम्मीदवारों के आवेदन भी स्कोर के आधार पर ही शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे।
UP Lekhpal Bharti 2022 : वैकेंसी डीटेल्स
-
अनारक्षित वर्ग- 3271 पद
-
एससी- 1690 पद
-
एसटी- 152 पद
-
ओबीसी- 2174 पद
-
इडब्लूएस- 798 पद
-
कुल- 8085 पद
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
नोटिफिकेशन के अनुसार, लेखपाल के पद (UP Lekhpal Bharti 2022) के लिए अभ्यार्थियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन फीस के तौर पर 25 रुपये का भुगतान करना होगा।





