back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में ड्राइवरों की बंपर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्ली। उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने ड्राइवर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया (UKSSSC Recruitment 2021) शुरू कर दी है। UKSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ड्राइवर, इंफोर्समेंट ड्राइवर और डिस्पैच राइडर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 164 पदों पर भर्तियां (UKSSSC Recruitment 2021) की जाएंगी। इस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जो 10 अक्टूबर तक चलेगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए आवेदक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।

कमीशन द्वारा फीस जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर निश्चित की गई है। एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख अभी आयोग द्वारा तय नहीं की गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यार्थी (UKSSSC Recruitment 2021) वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

बता दें कि 164 ड्राइवर के पदों पर भर्ती (UKSSSC Recruitment 2021) होनी है, जिनकी नियुक्ति विभिन्न विभागों में होगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में 161 ड्राइवर वैकेंसी, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अंडर 2 इंफोर्समेंट ड्राइवर की वैकेंसी और पब्लिक सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के अंडर वन डिस्पैच राइडर की पोस्ट शामिल है।

योग्यता व आयु सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों (UKSSSC Recruitment 2021) के लिए आवेदक का 8वीं कक्षा पास होने के साथ ड्राइविंग में पांच साल का अनुभव होना चाहिए। जबकि डिस्पैच राइडर पद के लिए आवेदकों को 10वीं कक्षा पास होना चाहिए और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आवेदकों को हिंदी का ज्ञान जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो आयोग ने इन पदों (UKSSSC Recruitment 2021) के लिए 21 से 42 साल के बीच उम्मीदवारों की आयु तय की है। वहीं सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदक को 300 रुपए बतौर फीस का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी-एसटी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी (UKSSSC Recruitment 2021) को सबसे पहले कमीशन की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। यहां होमपेज पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिए अपनी आईडी रजिस्टर करें। इसके बाद रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करें और फॉर्म भरकर अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अंत में फीस का भुगतान करने के बाद फाइनल प्रिंट आउट ले लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...