back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में निकली कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती, यहां करें आवेदन

UKSSSC Constable Recruitment 2022: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यार्थी इन पदों के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया सोमवार 3 जनवरी से शुरू हुई है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती (UKSSSC Recruitment 2022) के जरिए उत्तराखंड पुलिस में रिक्त 1521 पदों पर यह नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 16 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है।

UKSSSC Constable Recruitment 2022: वैकेंसी डीटेल्स

कौन कर सकता है आवेदन

कॉन्स्टेबल पदों के लिए अभ्यार्थी की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि फायरमैन पदों के लिए 18 से 25 साल के बीच के उम्मीदवार आवेदन (UKSSSC Recruitment 2022) कर सकते है। शैक्षिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी आयोग द्वारा जारी डीटेल्ड नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

इन पदों (UKSSSC Recruitment 2022) पर अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और 2 घंटे की अवधि के लिए होगी। प्रश्न पत्र 100 अंकों का होने वाला है। यहां दिए पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपए से 69,100 रुपए के बीच वेतन मिलेगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनुसार कॉन्स्टेबल और फायरमैन पद पर भर्ती परीक्षा का आयोजन जून, 2022 में किया जाएगा।

कैसे और कहां करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in ओपन करें।

  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment Information के लिंक पर जाएं।

  • अब Application form for post के लिंक पर क्लिक करें।

  • अगले पेज पर Apply Here की ऑप्शन पर जाएं।

  • मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और उसे सबमिट करें।

डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...