नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार के हेल्थ विभाग में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां (Sarkari Naukri 2021) निकली हैं। दरअसल रायपुर और कोरबा के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने स्टाफ नर्स सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया जारी है। भर्ती प्रक्रिया को पूरा ऑफलाइन रखा गया है। इच्छुक आवेदक डाक के जरिए इन पदों पर लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2021: वैकेंसी डिटेल
-
आया/बाई – 10
-
लैब टेक्नीशियन – 12
-
एएनएम – 21
-
क्लीनर – 3
-
नर्सिंग ऑफिसर – 33
-
स्टाफ नर्स – 3
-
सेनेटरी अटेंडेंट – 1
-
ब्लॉक डाटा मैनेजर – 2
-
कुल – 183 पद
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर अपने आवेदन (Sarkari Naukri 2021) कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक सीएमएचओ रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता व उम्र
नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टाफ नर्स और नर्सिंग ऑफिसर पदों पर आवेदन (Sarkari Naukri 2021) करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वही, ब्लॉक डाटा मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। जबकि क्लीनर पद के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास और सेनेटरी अटेंडेंट के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना चाहिए।
इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक (Sarkari Naukri 2021) की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि चिकित्सकीय पद के लिए 64 64 साल से कम उम्र के आवेदक अपने आवेदन भेज सकते हैं। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी।
वह कोरबा जिले में भी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्टाफ नर्स समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 157 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती (Sarkari Naukri 2021) में अभ्यार्थी 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट korba.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन चेक सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन रिटर्न टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती (Sarkari Naukri 2021) से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in व korba.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।





