नई दिल्ली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट 2021 का रिजल्ट (REET Exam 2021 Result) आज सुबह जारी कर दिया गया है। सुबह करीब 8 बजे रीट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.reetbser21.com पर जारी किया गया। इसमें दोनो लेवल की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ है।
गौरतलब है कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट (REET Exam 2021 Result) का आयोजन 26 सितंबर को किया गया था। रीट लेवल-1 और लेवल 2 की प्रोविजनल आंसर-की 23 अक्टूबर को जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदकों को 26 अक्टूबर तक का समय दिया गया था।
आंसर की में आपत्ति दर्ज कराने लिए 300 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट के साथ रीट 2021 (REET Exam 2021 Result) की फाइनल आंसर-की भी जारी होगी। रीट परीक्षा 2021 का आयोजन 26 सितंबर को किया गया था।
Reet 2021 Result: दो पालियों में हुई थी परीक्षा
Reet 2021 परीक्षा (REET Exam 2021 Result) के जरिए राजस्थान में शिक्षकों के रिक्त कुल 31 हजार पदों पर नियुक्ति होनी है। इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली में कक्षा 6 से 8 तक के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुआ था। जबकि दूसरी पाली में कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।
रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें





