back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए साल पर सरकार का तोहफा, होगी 20 हजार टीचर्स की भर्ती… REET 2022 की एग्जाम डेट घोषित

Rajasthan Government Jobs 2022: राजस्थान के युवाओं को नए साल पर सरकारी नौकरी का तोहफा मिलने जा रहा है। दरअसल, राज्य सरकार ने 2022 में 20,000 शिक्षकों की भर्तियां का ऐलान किया है। इसके लिए भर्तियां रीट 2022 के जरिए की जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद इसकी घोषणा की है। बता दें कि इसी साल 31 हजार शिक्षकों की भर्तियों (Rajasthan Government Jobs 2022) के लिए रीट 2021 का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इस संबंध में जानकारी दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को सीएम आवास पर शिक्षा विभाग की बैठक हुई थी। इस बैठक में सीएम ने कहा कि साल 2022 में शिक्षक के रिक्त पदों (Rajasthan Government Jobs 2022) को भरने के लिए रीट 2022 का आयोजन 14 मई 2022 और 15 मई 2022 को किया जाएगा। रीट 2022 परीक्षा के जरिए राज्य में 20 हजार शिक्षकों भर्तियां राज्य में की जाएगी।

स्टाफिंग पैटर्न भी जारी

इस बीच प्रदेश के शिक्षा विभाग का नया स्टाफिंग पैटर्न (Staffing Pattern) जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने शिक्षा संकुल में पैटर्न (Rajasthan Government Jobs 2022) की घोषणा की। पैटर्न की सबसे बड़ी बात यह रही कि इससे शिक्षा महकमे में 10 हजार नये पद सृजित हुए हैं। इससे शिक्षकों की कमी को दूर किया जायेगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने पैटर्न जारी करते हुये कहा कि इस बार के स्टाफिंग पैटर्न के सुखद नतीजे रहे हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आठ लाख छात्रों का नामांकन बढ़ा है। 5 लाख छात्र- छात्राओं का नामांकन प्रारंभिक शिक्षा में जुड़ा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए स्टाफिंग पैटर्न में 10 हजार नए पद सृजित (Rajasthan Government Jobs 2022) हुए हैं। इनमें 124 वरिष्ठ अध्यापक, 7663 लेवल 1 व 2 और 2232 शारीरिक शिक्षक के पद सृजित हुए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...