नई दिल्ली। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा 2021 (PSSSB Clerk admit card 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। पंजाब एसएसएसबी की वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव किया जा चुका है।
जिन उम्मीदवारों ने एसएसएसबी पंजाब (पीएसएसएसबी) क्लर्क भर्ती (PSSSB Clerk admit card 2021) के लिए आवेदन किया था, वह अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक खबर के अंत में दिया गया है।
11-12 दिसंबर को होगी परीक्षा
पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (PSSSB) द्वारा यह परीक्षा पंजाब सरकार के विभागों में क्लर्क, क्लर्क आईटी, क्लर्क अकाउंट्स के पदों पर भर्ती (PSSSB Clerk admit card 2021) के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स भर्ती के लिए यह परीक्षा 11 दिसंबर, जबकि क्लर्क भर्ती परीक्षा 12 दिसंबर को आयोजित होगी।
PSSSB Clerk admit card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-
सबसे पहले एसएसएसबी पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in ओपन करें
-
होम पेज पर बायीं ओर करेंट न्यूज सेक्शन में क्लर्क एग्जाम एडमिट कार्ड 2021 पब्लिक नोटिस का लिंक दिखेगा, इसे ओपन करें
-
इसके बाद जो नया पेज खुलेगा, उसपर एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में PSSSB clerk 2021 admit card download लिंक पर क्लिक करें
-
पंजाब एसएसएसबी क्लर्क एडमिट कार्ड का पेज खुलेगा। यहां दो ऑप्शन दिये गये हैं, जिसमें से आपने जिस पद के लिए आवेदन किया, उसपर क्लिक करें
-
अब नए फॉर्म में अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर और अपनी जन्म तिथि दर्ज करें और जेनेरेट एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें
-
ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी
-
अगर आपके एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी है, तो तुरंत पीएसएसएसबी कार्यालय से संपर्क करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एक बार पंजाब एसएसएसबी की वेबसाइट दोबारा विजिट जरूर करें। इस दौरान आप अपने परीक्षा केंद्र (PSSSB Clerk admit card 2021) की पूरी जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।





