back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन में निकली भर्तियां, 10वीं पास हैं तो करें अप्लाई

नई दिल्ली। दसवीं पास युवाओं के लिए न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है। दरअसल, न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां (NPCIL Recruitment 2021) निकाली हैं। अभ्याथी एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एनपीसीआईएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्तियां (NPCIL Recruitment 2021) फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वेल्डर और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर की जाएंगी। कुल मिलाकर एनपीसीआईएल के 107 रिक्त पदों पर यह भर्ती होगी। यह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग एक साल के लिए है।

इन पदों पर होनी है भर्ती

आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता

एनपीसीआईएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन (NPCIL Recruitment 2021) के मुताबिक, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 14 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। वहीं आवेदक का 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यार्थी (NPCIL Recruitment 2021) आवेदन करने के लिए सबसे पहले कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की वेबसाइट http://www.apprenticeship.org/ या https://apprenticeship.gov.in/ पर जाएं और वहां रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक इस्टेबलिशमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाएगा।

इसके बाद एनपीसीआईएल की वेबसाइट https://www.npcilcareers.co.in/ पर जाना होगा और वहां आप इस्टेबलिशमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अपना आवेदन (NPCIL Recruitment 2021) कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...