NIFT Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानि निफ्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। निफ्ट की तरफ से कुल 190 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यह नियुक्तियां कांट्रैक्ट बेसिस पर देश भर के 17 कैंपसों में की जानी हैं।
इच्छुक अभ्यार्थी इस पद के लिए आवेदन करने के लिए निफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यार्थी 31 जनवरी 2022 तक अपने आवेदन (NIFT Recruitment 2021) भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने से पहले अभ्यार्थी वेबसाइट पर दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें।
वैकेंसी डिटेल्स
नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 190 पदों में से 77 सीटें अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। वहीं 53 ओबीसी, 27 एससी, 14 एसटी और 19 ईडब्ल्यूएस वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। निफ्ट (NIFT Recruitment 2021) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर कांट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती की जानी है। कांट्रैक्ट की अवधि 5 साल की होगी और इसे आगे चलकर नियमित भी किया जा सकता है।
शैक्षिक योग्यता व उम्र
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी (NIFT Recruitment 2021) के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइन में बैचलर डिग्री के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। उम्र की बात करें तो आवेदक की उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदक की आयु की गणना 31 जनवरी 2022 से की जाएगी। हालांकि, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन
-
सबसे पहले निफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in ओपन करें
-
होम पेज पर दिए Careers @ NIFT ऑप्शन पर क्लिक करें
-
अब Recruitment to the posts of Assistant Professor on contract basis – Advt. No.07/Assistant Professor/Contract/2021 वाले भर्ती विज्ञापन को खोलें
-
इसमें जहां CLICK HERE TO APPLY ONLINE लिखा हो, वहां क्लिक करें
-
अब मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन करें
-
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं





