back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NHPC में निकली कई पदों पर जॉब, जानिए योग्यता और वैकेंसी डीटेल्स

नई दिल्ली। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन ने कई पदों पर अफसरों की भर्ती (NHPC Recruitment 2021) निकाली है। इन पदों में जेई, सीनियर मेडिकल अफसर, असिस्टेंट राजभाषा आधिकारी आदि शामिल हैं। एनएचपीसी की इस भर्ती में कुल 173 रिक्त पदों पर नियुक्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू हो चुकी है।

एनएचपीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 173 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यार्थी (NHPC Recruitment 2021) एनएचपीसी की वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि एनएचपीसी सार्वजनिक क्षेत्र की एक मिनी रत्न कंपनी है, जिसमें भारत सरकार की 70.95% हिस्सेदारी है। यह देश की सबसे बड़ी हाइड्रोपावर कंपनी है। यह हाइड्रो पावर प्लांट्स को डिजाइन और ऑपरेट करती है।

इन पदों पर होगी भर्ती

शैक्षिक योग्यता व उम्र सीमा

एनएचपीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद (NHPC Recruitment 2021) पर अप्लाई करने के लिए आवेदक के पास एमबीबीएस की डिग्री के साथ दो साल का अनुभव होना चाहिए।

वहीं असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर के पद पर हिंदी/अंग्रेजी भाषा में मास्टर्स की डिग्री के साथ तीन साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। जूनियर इंजीनियर के पदों (NHPC Recruitment 2021) पर आवेदक का संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिप्लोमा अनिवार्य है। जबकि सीए या सीएमए करने वाले आवेदक ही सीनियर अकाउंटेट पद के लिए योग्य होंगे।

अधिकतम उम्र सीमा की बात करें तो सीनियर मेडिकल ऑफिसर (NHPC Recruitment 2021) के लिए यह सीमा 33 वर्ष तय की गई है। वहीं असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर के लिए अधिकत उम्र 35 वर्ष, जूनियर इंजीनियर के लिए 30 वर्ष और सीनियर अकाउंटेंट के लिए 33 वर्ष होगी।

ऐसे होगा चयन

एनएचपीसी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन (NHPC Recruitment 2021) मिलने के बाद अभ्यार्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर होगा। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी।

परीक्षा का आयोजन एनएचपीसी (NHPC Recruitment 2021) द्वारा देश के 22 शहरों में किया जाएगा। इन शहरों में दिल्ली, अहमदाबाद, देहरादून, बेंगलुरु, चंडीगढ़, भोपाल, जयपुर, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, गुवाहाटी, इटानगर, लखनऊ, जम्मू, मुंबई, कोच्चि, पणजी, कोलकाता, रांची, रायपुर और शिमला शामिल हैं।

अभ्याथी अधिक जानकारी के लिए एनएचपीसी की हेल्पडेस्क मेल [email protected] या फिर हेल्पडेस्क नंबर 022-61087564 के जरिए अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...