नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत एसआई और कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां (MP Police Recruitment 2021) निकाली हुई हैं। इन पदों के लिए आवेदन जारी है। इच्छुक अभ्यार्थी एमपी पुलिस की वेबसाइट recruitment.mppolice.gov.in पर जाकर 27 सितंबर 2021 तक अपने आवेदन कर सकते हैं।
एमपी पुलिस के मुताबिक, स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 60 रिक्त पदों पर यह भर्तियां (MP Police Recruitment 2021) होंगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट 4 अक्टूबर 202 तय की गई है।
रिक्त पदों की संख्या
-
सब इंस्पेक्टर – 10
-
कांस्टेबल – 50
शैक्षिक योग्यता
नोटिफिकेशन के अनुसार, सब इंस्पेक्टर पदों (MP Police Recruitment 2021) के लिए आवेदक के पास ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जबकि कांस्टेबल पद के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है।
इसके साथ दोनों पदों के लिए आवेदक (MP Police Recruitment 2021) का राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा होना जरूरी है, या फिर कोई पदक जीत चुका हो। स्पोर्ट्स योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
एमपी पुलिस द्वारा भर्ती से संबंधित जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें।





