नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां (MP High Court Recruitment 2021) निकाली हैं। इन पदों में चपरासी, ड्राइवर और चौकीदार सहित विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। दीपावली के बाद नवंबर से इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर 24 नवंबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 708 रिक्त पदों पर भर्तियां (MP High Court Recruitment 2021) की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। एक से ज्यादा पदों के लिए किया गया आवेदन अमान्य होगा
MP High Court Recruitment 2021: वैकेंसी डीटेल्स
-
चपरासी/चौकीदार/वाटरमैन – 475
-
ड्राइवर – 69
-
माली – 51
-
स्वीपर – 113
शैक्षिक योग्यता व उम्र
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ड्राइवर के पदों पर आवेदन (MP High Court Recruitment 2021) करने वाले आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। वहीं चपरासी/चौकीदार/वाटरमैन सहित दूसरे सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं पास तय की गई है।
उम्र की बात करें तो इन पदों पर 18 से 40 साल के बीच के अभ्यार्थी आवेदन (MP High Court Recruitment 2021) कर सकते हैं। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक, अधिकतम उम्र की सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। आवेदकों की उम्र की गणना 1 जनवरी, 2021 से की जाएगी। इन पदों पर आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। चयनित आवेदकों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न जिला कोर्ट में की जाएगी।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक (MP High Court Recruitment 2021) मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन यहां चेक कर सकते हैं





