भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के पास मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी (MP High Court Recruitment 2021) का शानदार मौका है। दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, एमपी हाईकोर्ट (MP High Court Recruitment 2021) में पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट mphc.gov.in पर जाना होगा।
इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court Recruitment 2021) द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यार्थी 30 अगस्त 2021 तक हाईकोर्ट की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, पर्सनल असिस्टेंट पद पर आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू की जाएगी। इस पोस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है। इसी दिन तक अभ्यार्थी आवेदन फीस जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यार्थी (MP High Court Recruitment 2021) mphc.gov.in पर जाकर आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिस जरूर चेक कर लें।
ये भी पढ़ें: 8वीं-10वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 10 अगस्त से पहले करें अप्लाई
इन पदों पर होगी भर्ती
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court Recruitment 2021) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेनोग्राफर, हॉर्टीकल्चरिस्ट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अगस्त 2021 है। कुल मिलाकर 61 पदों के लिए उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता व आयु
स्टेनोग्राफर के पदों के लिए उम्मीदवार (MP High Court Recruitment 2021) का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी में शॉर्टहैंड आना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार ने एक साल का कम्प्यूटर एप्लीकेशन का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। जबकि हॉर्टीकल्चरिस्ट के पदों के लिए उम्मीदवार का कृषि विज्ञान या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
अभ्यार्थी की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2022 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी हाईकोर्ट (MP High Court Recruitment 2021) की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।





