नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की तरफ से 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Ministry of Defense Recruitment 2021) का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। दरअसल, रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले रक्षा संपदा संगन ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 97 पदों पर निकाली गई इस भर्ती में हिंदी टाइपिस्ट, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सब डिविजनल ऑफिसर ग्रेड- II के पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन सभी पदों के लिए आवेदन (Ministry of Defense Recruitment 2021) का तरीका ऑफलाइन मोड में रहेगा। यानि अभ्यार्थी को डाक के जरिए अपना आवेदन भेजना होगा। मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 15 जनवरी को शाम 5 बजे तक है।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 97 रिक्त पदों में से सबसे अधिक सब-डिवीज़नल ऑफिसर ग्रेड- II के 89 पद हैं। वहीं जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 7 पद और हिंदी टाइपिस्ट के लिए सिर्फ 1 पद पर वैकेंसी (Ministry of Defense Recruitment 2021) निकली है। इन पदों पर आवेदकों का चयन रिटर्न टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यार्थियों को आवेदन फीस के तौर पर 200 रुपए चुकाने होंगे।
Ministry of Defense Recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता और अनुभव
नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए अभ्यार्थी (Ministry of Defense Recruitment 2021) के पास अनिवार्य अथवा वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी / अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या फिर अनिवार्य / वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी/अंग्रेजी में ग्रेजुएट डिग्री और अनुवाद में डिप्लोमा अथवा प्रमाण पत्र या 2 साल का अनुभव होना जरूरी है।
वहीं सब-डिवीज़नल ऑफिसर ग्रेड- II पद के लिए आवेदक का 10वीं पास और सर्वेइंग या ड्राफ्ट्समैन (सिविल) में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स (Ministry of Defense Recruitment 2021) अनिवार्य है। जबकि हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए अभ्यार्थी का 10वीं पास होने के साथ टाइपिंग में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
उम्र व आवेदन कहां भेजें
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदक (Ministry of Defense Recruitment 2021) की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि सब-डिवीज़नल ऑफिसर ग्रेड II के लिए आवेदक की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच हो। इसी तरह हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए 18 से 27 साल के बीच की उम्र के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन (Ministry of Defense Recruitment 2021) भेजने के इच्छुक उम्मीदवारों को साधारण डाक के जरिए अपना आवेदन भेजना होगा। आवेदन भेजने के पदनाम के साथ ‘दक्षिणी कमान, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के पास, कोंढवा रोड, पुणे (महाराष्ट्र)-411040’ के पते पर आवेदन भेजना होगा।
कहां से डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म
इन पदों के लिए जो अभ्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं, वह dgde.gov.in या फिर pune.cantt.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म (Ministry of Defense Recruitment 2021) डाउनलोड कर सकते हैं। महिला, एससी-एसटी, ईडब्लयूएस और एक्स सर्विसमैन्स को छोड़कर सभी आवेदकों को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 200 रुपए आवेदन शुल्क चुकाना होगा। यह डिमांड ड्राफ्ट ‘PRINCIPAL DIRECTORATE DEFENCE ESTATES SOUTHERN COMMAND PUNE’ के नाम पर देय होना चाहिए।





