नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत (MGNREGA Recruitment 2021) 1278 पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के लिए ग्राम्य विकास विभाग अब नई एजेंसी का चयन करेगा। मानदेय आधारित यह भर्ती सेवायोजन पोर्टल के जरिए की जाएगी। यूपी का ग्राम्य विकास विभाग कर्मचारियों के चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से कराना चाह रहा है।




