back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में निकली जूनियर इंजीनियरों की बंपर भर्ती, जानें योग्यता और कैसे करें आवेदन

JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानि JSSC ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 285 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर 23 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन (JSSC Recruitment 2022) जमा कर सकेंगे। आयोग द्वारा आवेदन की लास्ट डेट 22 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 285 पदों में से जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 46, जूनियर इंजीनियर सिविल के 188 एवं जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 51 पद शामिल हैं।

JSSC Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता व आवेदन शुल्क

नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर पदों के लिए संबंधित स्ट्रीम से डिप्लोमा और उच्च तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन (JSSC Recruitment 2022) जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए 18 से 35 साल के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37, महिलाओं के लिए 38 और अनुसूचित जाति-जनजाति के पुरुषों और महिलाओं के लिए 40 साल निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क और वेतन

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए अभ्यार्थी (JSSC Recruitment 2022) को 100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि झारखंड राज्य के एससी एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 50 रुपए देने होंगे। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...