back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में निकलने जा रही इन पदों पर बंपर वैकेंसी, 1.25 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

JSSC CCE Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक प्रशाखा अधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया (JSSC CCE Recruitment 2022) 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 956 रिक्त पदों पर यह वैकेंसी निकाली गई है।

JSSC CCE Recruitment 2022 : महत्वपूर्ण तिथियां

वैकेंसी डीटेल्स

  • सहायक प्रशाखा अधिकारी- 384

  • कनीय सचिवालय सहायक- 322

  • ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी- 245

  • प्लानिंग असिस्टेंट- 5

शैक्षिक योग्यता व उम्र

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। ग्रैजुएशन किसी भी स्ट्रीम में हो सकती है। वहीं उम्र की बात करें तो 21 से 35 साल की उम्र के अभ्यार्थी इन पदों के लिए आवेदन (JSSC CCE Recruitment 2022) कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

  • यूआर/ओबीसी-1/ओबीसी-2 – 1000 रुपए

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति- 250 रुपए

इतनी होगी सैलरी

  • सहायक प्रशाखा अधिकारी – 44900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह

  • कनीय सचिवालय सहायक- 19,900 रुपए से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह

  • ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी- 35,400 रुपए से लेकर 112400 रुपये प्रतिमाह

  • प्लानिंग असिस्टेंट- 29200 रुपए से लेकर 92,300 रुपये प्रतिमाह

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...