नई दिल्ली। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कमांडो विंग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का रिजल्ट (HSSC Haryana Police Constable Result 2021) जारी कर दिया है। जिन अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कमांडो विंग में कांस्टेबलों की भर्ती (HSSC Haryana Police Constable Result 2021)के लिए परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास की है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 09 दिसंबर 2021 को सुबह 09:00 बजे परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला पहुंचना होगा। यहां उनके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वह नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट (HSSC Haryana Police Constable Result 2021) चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेज तैयार कर तय समय पर पहुंचे। साथ ही नीचे रिजल्ट (HSSC Haryana Police Constable Result 2021)के डॉयरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी चेक कर सकते हैं।
लेकर जाएं ये दस्तावेज
आयोग की तरफ से उम्मीदवारों (HSSC Haryana Police Constable Result 2021) को सलाह दी गई है कि वे एक डाउनलोड स्क्रूटनी फॉर्म, सभी मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों का एक सेट, एक आईडी प्रूफ और दस्तावेजों की जांच के लिए डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की एक प्रति साथ लेकर जाएं।
ऐसे करें डाउनलोड रिजल्ट
-
सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in ओपन करें
-
इसके बाद मेन्यू पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं
-
इसके बाद नए पेज पर आपको Result of written examination and notice to candidates for scrutiny of documents for the post of Male Constable (Commando Wing) का लिंक मिलेगा।
-
अब इस लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ फाइल खोलें।
-
यहां अपना रोल नंबर सर्च करें





