back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोडवेज में निकली 300 से ज्यादा ड्राइवरों की बंपर भर्ती, 10वीं पास हैं तो जल्द से जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। हिमाचल पथ परिवहन निगम यानि एचआरटीसी ने ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती (HRTC Recruitment 2021) निकली है। परिवहन निगम द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, कुल 332 ड्राइवर के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और 27 दिसंबर तक इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन कर सकते है।

हालांकि जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवार 5 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम में ड्राइवर के पदों पर भर्ती (HRTC Recruitment 2021) की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। अभ्यार्थी आवेदन फॉर्म हिमाचल पथ परिवहन निगम की वेबसाइट https://static.abhibus.com/ से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

कहां जमा करना है आवेदन फॉर्म

नोटिफिकेशन के मुताबिक, बस ड्राइवर भर्ती (HRTC Recruitment 2021) का आवेदन फॉर्म हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय व क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करना होगा। आवेदकों को फॉर्म पर अपना फोन नंबर लिखना जरूरी है। उम्मीदवार जिस भी कार्यालय में अपना आवेदन जमा करेगा, उसका प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट उसकी मंडलीय कार्यालय क्षेत्र में होगा।

HRTC Recruitment 2021 : शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिस के अनुसार, ड्राइवर पदों के लिए अभ्यार्थी को हिमाचल प्रदेश बोर्ड से मान्यता प्राप्त किसी स्कूल से 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, यह शर्त हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासियों पर लागू नहीं होगी। वह किसी भी बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए। इसके साथ आवेदक (HRTC Recruitment 2021) के पास भारी वाहन के ड्राइविंग का लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का 3 साल का अनुभव जरूरी है।

उम्र की बात करें तो इस पद के लिए अभ्यार्थी की उम्र 1 जनवरी, 2021 को 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुरूप एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। साथ ही आवेदक (HRTC Recruitment 2021) की लंबाई कम से कम 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियरिंग समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन

BEL Recruitment vacancy 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए एक-एक वैकेंसी निकाली है। भारती में...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...