back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फैशन इंडस्ट्री में बनाना चाहते हैं करियर? तो यह हैं आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन्स

नई दिल्ली। विश्व की फैशन इंडस्ट्री में भारत का फैशन बाजार मात्र 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का है, जो मात्र 0.3 प्रतिशत है। इन सबके बावजूद भारतीय फैशन इंडस्ट्री (How to Became a Fashion Designer) करियर शुरू करने के लिए एक बेहतरीन अवसर के रूप में उभर रहा है।

भारत में भी अब फैशन प्रोफेशनल्स (How to Became a Fashion Designer) की मांग बढ़ने लगी हैं। इन दिनों फोटोग्राफी, ब्रांडिंग, फैशन स्टाइलिंग, प्रमोशन, गार्मेट डिजाइनिंग, फैशन इवेंट मैनेजर्स जैसे कई करियर ऑप्शंस फैशन इंडस्ट्री ने खोल दिए हैं।

क्या है फैशन डिजाइनिंग

फैशन डिजाइनिंग (How to Became a Fashion Designer) तरह-तरह के कपड़ों, रंगों और ट्रेंड्स का इस्तेमाल कर नए स्टाइल्स तैयार करने की एक कला है, जो किसी खास ऑकेशन या ट्रेंड को दर्शा सकें। इस फील्ड में अपना कोई भी करियर शुरू करने के लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स की अप-टू-डेट जानकारी होनी चाहिए।

कौन बन सकता है फैशन डिजाइनर

इस फील्ड के लिए अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स और टीम के साथ काम करने की क्षमता होना बहुत जरूरी है। फैशन डिजाइनिंग में करियर (How to Became a Fashion Designer) बनाने के लिए जरुरी क्वालिफिकेशन्स की बात करें तो डिप्लोमा लेवल कोर्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं अंडरग्रेजुएट लेवल के कोर्स में भी 12वीं पास होना जरूरी है। जबकि पीजी लेवल के कोर्सों में आवेदक का कम से कम 45% अंकों के साथ ग्रैजुएट होना जरूरी है।

भारत के प्रमुख फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट्स

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिजाइन (एनआईडी)

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी)

  • इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईएफटी)

  • जेडीडी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली

  • आईईसी स्कूल ऑफ आर्ट एंड फैशन, नई दिल्ली

  • इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, बॉम्बे

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ आर्ट एंड फैशन टेक्नोलॉजी (आईआईएएफटी)

फैशन डिज़ाइनिग में कुछ प्रमुख करियर ऑप्शन्स

फैशन डिजाइनिंग (How to Became a Fashion Designer) के क्षेत्र में वैसे तो कई आकर्षक करियर ऑप्शन्स है। दरअसल, फैशन डिज़ाइनर्स का रुतबा भी सेलिब्रिटी जैसा ही होता है और उनके भी अपने कई फैंस होते हैं। इनके जॉब प्रोफाइल्स कुछ इस प्रकार हो सकते हैं

  • फैशन डायरेक्टर/ फैशन कोऑर्डिनेटर

  • फैशन जर्नलिस्ट/ राइटर/ क्रिटिक

  • फैशन एंटरप्रिन्योर

  • फैशन फोटोग्राफर

  • पैटर्न मेकर/ कॉस्टयूम डिज़ाइनर

  • फैशन डिजाइनर

  • फैशन मार्केटेटर

  • फैशन कॉन्सेप्ट मार्केटर

  • क्वालिटी कंट्रोलर

  • फैशन कंसलटेंट/ पर्सनल स्टाइलिस्ट

  • फैशन शो आर्गेनाइजर्स

  • टेक्निकल डिजाइनर

कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स की बात करें तो फैशन फोटोग्राफर और फैशन डिजाइनर (How to Became a Fashion Designer) की मांग हमेशा इंडस्ट्री में बनी हुई है। इन दोनों जॉब प्रोफाइल में कमाई भी करोड़ों तक हो सकती है।

फैशन फोटोग्राफर

फैशन के साथ ही फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखने वालों के लिए फैशन फोटोग्राफी (How to Became a Fashion Designer) एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है। फैशन फोटोग्राफर्स चाहे तो फैशन फर्म के काम कर सकते हैं, या फिर फ्रीलांसिंग फैशन प्रोजेक्ट्स में भी अच्छी संभावना है।

फैशन फोटोग्राफर (How to Became a Fashion Designer) आमतौर पर 40 हजार से 80 हजार रुपये प्रति माह का सैलरी आसानी से पा सकते हैं। एक बार पहचान बन जाने के बाद फैशन फोटोग्राफर्स 1.5 करोड़ रुपए सालाना तक कमा सकते हैं।

फैशन डिज़ाइनर

फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में फैशन डिज़ाइनर (How to Became a Fashion Designer) का पेशा सबसे ज्यादा डिमांड वाला रहा है। देश के कई टॉप फैशन डिजाइनरों ने अपने काम के जरिए देश और दुनिया में नाम कमाया है। ये लोग मुख्य तौर पर कपड़े, ज्वैलरी, फुटवियर और एक्सेसरीज़ के ऑरिजिनल डिज़ाइन्स तैयार करते हैं।

नए नवेले फैशन डिज़ाइनर (How to Became a Fashion Designer) को आमतौर पर 650 रुपये प्रति घंटा मिलते हैं। लेकिन कुछ सालों का वर्क एक्सपीरियंस होने के बाद फैशन डिज़ाइनर आमतौर पर 3.84 लाख रुपये तक सालाना का सैलरी पैकेज हासिल कर सकता है। इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाने के बाद अधिकतम कमाई की कोई सीमा नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman Khan Ramp Walk: सलमान खान ने दोस्त के फैशन शो में ब्लैक शेरवानी में किया रैंप वॉक

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में मुंबई में डिज़ाइनर विक्रम फडनीस के ग्रैंड फैशन शो में रैंप...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...