High Court Recruitment 202: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्तियां निकली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यार्थी 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर आवेदन (High Court Recruitment 2021) करना होगा। अभ्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले वह भर्ती नोटिफिकेशन समेत तमाम डिटेल चेक कर लें। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नवीनतम मानकों के अनुसार वेतन एवं अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन (High Court Recruitment 2021) प्रक्रिया 8 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
High Court Recruitment 2021: वैकेंसी डिटेल
-
जनरल कैटेगरी -28
-
एसटी, एससी, ओबीसी – 4
-
भूतपूर्व कर्मचाररी – 2
-
दिव्यांग – 1
शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो इन पदों के लिए बीए या बीएससी या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यार्थी आवेदन (High Court Recruitment 2021) कर सकते हैं। इन पदों पर अभ्यार्थी की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।





