back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा पुलिस में निकली विभिन्न पदों पर नौकरी, बिना पेपर मिलेगी नौकरी… मिलेगी अच्छी सैलरी

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने बिना परीक्षा के विभिन्न पदों पर भर्ती (Haryana Police Recruitment 2021) निकाली है। इन पदों पर अभ्यार्थियों की भर्ती कांट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। इन पदों में नेटवर्क इंजीनियर, वेब डिजाइनर, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट के पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए आवेदन (Haryana Police Recruitment 2021) के इच्छुक युवा हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट haryanapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा। इसके लिए 06 दिसंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

वैकेंसी डीटेल्स

योग्यता व अन्य मानदंड

नोटिफिकेशन के अनुसार वेब डिज़ाइनर के पद के लिए अभ्यार्थी को 50% अंकों के साथ कंप्यूटर कोर्स या बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए में डिप्लोमा धारक (Haryana Police Recruitment 2021) होना चाहिए। साथ ही उसे 1 साल का एक्सपीरिंयस भी होना चाहिए। वहीं नेटवर्क इंजीनियर पद के लिए अभ्यार्थी का 50% अंकों के साथ कंप्यूटर कोर्स या बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए में डिप्लोमा होने के साथ 1 साल का अनुभव जरूरी है।

इसी तरह सीनियर सिस्टम एनालिस्ट पद के लिए अभ्यार्थी (Haryana Police Recruitment 2021) का 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में B.Tech/M.Tech या 50% अंकों के साथ BCA/MCA/PGDCA या M.Sc फॉरेंसिक होना चाहिए। इस पद के लिए 2 साल का अनुभव मांगा गया है।

प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट पद के लिए भी अभ्यार्थी का 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में बी.टेक/एम.टेक या 50% अंकों के साथ बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए या एम.एससी फॉरेंसिक होने चाहिए। साथ ही उसे 1 साल का अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए अभ्यार्थियों (Haryana Police Recruitment 2021) की आयु 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

कितनी होगी सैलरी

  • वेब डिज़ाइनर -23,250 रुपए प्रतिमाह

  • नेटवर्क इंजीनियर – 27,200 रुपए प्रतिमाह

  • सीनियर सिस्टम एनालिस्ट- 39,000 रुपए प्रतिमाह

  • प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट- 27,200 रुपए प्रतिमाह

आवेदन के लिए अभ्यार्थी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

हरियाणा पुलिस का आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...