नई दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी विभागों में काम करने का बेहतरीन मौका (Govt Job 2021) है। दरअसल, कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। यदि आप भी सरकारी जॉब्स की राह देख रहे हैं, तो इन विभागों में जारी हुई वैकेंसी देख सकते हैं। हालांकि, किसी भी पद पर आवेदन से पहले विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस को चेक करना ना भूलें।
DRDO में भर्ती
डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (DRDO) के तहत कार्य करने वाले उद्यम डिफेंस जियोइनफॉर्मेटिक्स रिसर्च इस्टैब्लिशमेंट (DGRE), चंडीगढ़ ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (Govt Job 2021) के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों के लिए विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों तक भीतर उम्मीदवार को अपना आवेदन जमा कराना होगा। कुल 48 अप्रेंटिस के रिक्त पदों को लिये यह भर्ती निकाली गई है। डीआरडीओ की भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में निकली जॉब
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर अधिसूचना जारी कर भर्ती (Govt Job 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2021 है।
ECIL में निकली भर्ती
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने कांट्रैक्ट बेसिस पदों के लिए भर्ती (Govt Job 2021) निकाली है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। 6 अक्टूबर को यह इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। कंपनी के कुल 22 रिक्त पदों पर इसके लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक यहां आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।





