ESIC Recruitment 2022: एम्प्लॉयमेंट स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने इंश्योरेंस मेडिकल अफसरों के पद पर बंपर भर्तियां निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली दिल्ली ईएसआईसी द्वारा कुल 1120 पदों के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 31 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी।
कितनी सीटें हैं आरक्षित
नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1120 पदों (ESIC Recruitment 2022) में से अनारक्षित वर्ग के लिए 459 पद, एससी वर्ग के लिए 158, एसटी वर्ग के लिए 88 पद आरक्षित हैं। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए 303 पद और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए आरक्षित पदों की कुल संख्या 112 है।
शैक्षिक योग्यता, सैलरी और उम्र
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। चयनित आवेदकों (ESIC Recruitment 2022) को 7वें वेतनआयोग की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी दी जाएगी। चयनित कैंडिडेट्स को 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए वेतनमान मिलेगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी की अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए निर्धारित है। उम्मीदवारों (ESIC Recruitment 2022) की आयु की गणना 31 जनवरी, 2022 से की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों (ESIC Recruitment 2022) को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यार्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। 31 जनवरी से ESIC की ऑफिशियल वेबसाइट esic.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।





