नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम में दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। दरअसल, डीटीसी ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती (DTC Recruitment 2021) निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार DTC की आधिकारिक वेबसाइट dtc.nic.in पर जाकर 31 दिसंबर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
यहां ये भी बता दें कि डीटीसी की तरफ से कितने पदों के लिए यह वैकेंसी (DTC Recruitment 2021) निकाली गई है, इसके बारे में कोई खुलासा नोटिफिकेशन में नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह भर्ती कई पदों पर होगी। इसके लिए अभ्यार्थी डीटीसी द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता व आयु
दिल्ली परिवहन निगम द्वारा जारी किए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी (DTC Recruitment 2021) का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन के पास 3 साल पुराना हैवी ट्रांसपोर्ट ड्राइवर लाइसेंस होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आवेदक की उम्र ज्यादा से ज्यादा 50 साल होनी चाहिए।
जमा कराने होंगे ये दस्तावेज
इन पदों के लिए आवेदन के साथ अभ्यार्थी (DTC Recruitment 2021) को अपना आधार कार्ड, 10वीं का सर्टिफिकेट, वैध एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस, जाति / श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), पैन कार्ड, सर्विसमैन (यदि कोई हो)स्व-घोषणा प्रमाण पत्र की विधिवत और हस्ताक्षरित प्रति जमा करानी होगी। बता दें कि डीटीसी में यह भर्ती एक साल के लिए कांट्रैक्ट बेसिस पर होगी।
इच्छुक अभ्यार्थी डायरेक्ट इस लिंक से डीटीसी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं
डीटीसी द्वारा जारी आधिकािरक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें





