back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस राज्य में निकली टीचर के पदों पर 11 हजार वैकेंसी, जानिए कैसे करें आवेदन

DSE Odisha Teacher Recruitment 2022: टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, डीएसई ने ओडिशा शिक्षक भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इच्छुक अभ्यार्थी टीचर भर्ती (DSE Odisha Teacher Recruitment 2022) के लिए आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 03 जनवरी 2022 से शुरू होंगे और 31 जनवरी 2022 तक चलेंगे।

11 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ओडिशा टीचर भर्ती (DSE Odisha Teacher Recruitment 2022) के तहत राज्य में विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी और अन्य पदों पर 11000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, तेलुगु शिक्षक और फिजिकल एजुकेशन टीचर की भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर होगी।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2022 के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों के चयन के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा निर्धारित की है। उम्मीदवारों को अधिक प्राप्त करने के लिए डीएसई ओडिशा शिक्षक भर्ती 2022 (DSE Odisha Teacher Recruitment 2022) अधिसूचना के माध्यम से जाना होगा।

DSE Odisha Teacher Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी – 24 दिसंबर, 2021

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू – 03 जनवरी, 2022

  • आवेदन की अंतिम तिथि – 31 जनवरी, 2022

  • ऑनलाइन एग्जाम की संभावित तारीख – मार्च के पहले सप्ताह में

वैकेंसी डिटेल्स

  • टीजीटी आर्ट्स – 3308 पद

  • टीजीटी साइंस (पीसीएम): 2370 पद

  • टीजीटी साइंस (सीबीजेड): 1544 पद

  • हिंदी शिक्षक: 1753 पद

  • संस्कृत शिक्षक: 1188 पद

  • तेलुगु शिक्षक: 22 पद

  • शारीरिक शिक्षा शिक्षक: 1218 पद

  • कुल रिक्त पद- 11403

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों (DSE Odisha Teacher Recruitment 2022) के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तक ही होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए अभ्यार्थियों को आवेदन शुल्क (DSE Odisha Teacher Recruitment 2022) आवेदन के समय जमा करना होगा। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीड्ब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...