CTET Admit Card 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 का फाइनल एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू हो रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इससे पहले एग्जाम को लेकर प्री एडमिट कार्ड जारी किया था।
बता दें कि इस बार परीक्षा (CTET Admit Card 2021) का आयोजन दो फेज में किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर में करेक्शन के लिए 13 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया था। ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने अपने फोटो और हस्ताक्षर में सुधार किया है, वह आज से अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीटीईटी 2021 परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली CTET 2021 के लिए देशभर के 300 से ज्यादा शहरों में परीक्षा केंद्र (CTET Admit Card 2021)बनाए गए हैं। सीटीईटी 2021 के लिए 19 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी और 25 अक्टूबर 2021 आवेदन समाप्त हुए थे।
यहां याद दिला दें कि कक्षा 1 से 5वीं तक का टीचर बनने के लिए अभ्यर्थियों (CTET Admit Card 2021)को पेपर 1 की परीक्षा देनी होती है। जबकि कक्षा 1 से 8वीं तक टीचर बनने के लिए अभ्यर्थियों को पेपर 2 की परीक्षा देनी होती है। दोनों ही पेपर में 150 नंबरों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय 150 मिनट का होगा और परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
CTET Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
-
होम पेज पर दिए गए डाउनलोड फाइनल एडमिट सीटीईटी दिसंबर 2021 के लिंक पर क्लिक करें
-
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें
-
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
-
अब उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें





