back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यहां निकली आईटीआई और 10वीं पास के लिए बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर अपरेंटिस की भर्ती (CCL Recruitment 2021) निकाली है। इनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, कोपा, मशीनिस्ट, टर्नर, मैकेनिकल, पलंबर, फोटोग्राफर समेत कई ट्रेड्स के पद शामिल हैं। सीसीएल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इच्छुक अभ्यार्थी 05 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नोटिस के अनुसार, अभ्यार्थियों (CCL Recruitment 2021) को ऑनलाइन आवेदन सीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाकर करना है। नोटिस के अनुसार, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, रांची (झारखंड) की भर्ती अपरेंटिस एक्ट एवं NAPS के तगह एक साल के ट्रेड अपरेंटिस ट्रेनिंग के लिए होगी।

योग्यता व उम्र

सीसीएल द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती (CCL Recruitment 2021) अभियान के जरिए कुल 539 रिक्तियों को नियुक्तियां होंगी। संबंधित विषय में आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ मैट्रिक (10वीं) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

जबकि अकाउंटेंट या अकाउंटेंट एग्जीक्यूटिव पद आवेदन करने के लिए बैंकिंग / वित्तीय सेवाओं / बीकॉम / फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट में पीएमकेवीवाई (PMKVY) सर्टिफिकेट होना चाहिए। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता (CCL Recruitment 2021) की के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदकों (CCL Recruitment 2021) की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि नियमानुसार एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5, जबकि ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी। इन पदों पर भर्ती के बाद चयनित उम्मीदवारों को 7000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

इन पदों के लिए अभ्यार्थियों (CCL Recruitment 2021) को आधिकारिक वेबसाइट apprenticeship.org पर जाकर सबसे पहले आईडी रजिस्टर करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर भेजा जाएगा। अब अपरेंटिस अपॉर्चुनिटी टैब सेक्शन में जाकर अपनी संबंधित ट्रेड के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरें और संबंधित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

CCL द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...