Bombay High Court Recruitment 2021: बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। बॉम्बे हाईकोर्ट रजिस्ट्रार द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कोर्ट में क्लर्क के 247 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो गई है।
इच्छुक अभ्यार्थी इन पदों के लिए 6 जनवरी, 2022 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट में निकली क्लर्क भर्ती (Bombay High Court Recruitment 2021) के लिए अभ्यार्थी के पास कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इस पद पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को 60 हजार से ज्यादा सैलरी मिलेगी। आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट bhc.mahaonline.gov.in पर जाना होगा।
Bombay High Court Recruitment 2021: वैकेंसी डिटेल
-
सेलेक्ट लिस्ट- 206
-
वेटिंग लिस्ट- 41
शैक्षिक योग्यता और उम्र
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा गवर्नमेंट बोर्ड की ओर से आयोजित गवर्नमेंट कॉमर्शियल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन पास (Bombay High Court Recruitment 2021) होना चाहिए। या कंप्यूटर टाइपिंग में गवर्नमेंट सर्टिफिकेट कोर्स या अंग्रेजी टाइपिंग में आईटीआई किया होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर बेसिस सर्टिफिकेट कोर्स करना भी अनिवार्य है। इन पदों के लिए 18 से 38 साल की उम्र के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
कितनी होगी सैलरी
बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क पद पर भर्ती (Bombay High Court Recruitment 2021) के बाद उम्मीदवारों को 19,900 से लेकर 63,200 प्रतिमाह सैलरी और बाकी सभी भत्ते जोड़कर सैलरी मिलेगी।





