back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना परीक्षा बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का मौका, आवेदन आज से हुए शुरू

Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और ग्रामीण कृषि बैंकिंग विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 7 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 27 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

बैंक की तरफ से जारी नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि अभ्यार्थी (Bank of Baroda Recruitment 2022) आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें। केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा, अन्यथा आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

Bank of Baroda Recruitment 2022: वैकेंसी डीटेल्स

शैक्षणिक योग्यता व उम्र

शैक्षिणिक योग्यता की बात करें तो वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (निवेश और बीमा) हेड पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी (Bank of Baroda Recruitment 2022) का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होने के साथ मैनेजमेंट में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं, एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी (Bank of Baroda Recruitment 2022) नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर उसे चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 23 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षण नियमों के तहत ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है। इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...