Assam Police Constable Recruitment 2022: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने राज्य में नव निर्मित असम कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाल रखी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अब सिर्फ 6 दिनों का समय बचा है।
ऐसे में इच्छुक अभ्यार्थी इन पदों (Assam Police Constable Recruitment 2022) के लिए असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 2450 पदों के लिए जारी इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी निर्धारित की गई है।
Assam Police Constable Recruitment 2022 : वैकेंसी डीटेल्स
-
कांस्टेबल (एबी) पुरुष और ट्रांसजेंडर – 2220 पद
-
कांस्टेबल (एबी) महिला – 180 पद
-
कांस्टेबल (एबी) नर्सिंग – 50 पद
-
कुल पद – 2450
शैक्षिक योग्यता व उम्र
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन (Assam Police Constable Recruitment 2022) करने के लिए अभ्यार्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। उम्र की बात करें तो इन पदों के लिए अभ्यार्थी की उम्र 18 से 21 साल के बीच होनी चाहिए।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों (Assam Police Constable Recruitment 2022) को सैलरी के तौर पर 14,000 रुपए से लेकर 60,500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं 5,600 रुपए ग्रेड पे के साथ (वेतन बैंड-II) दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदकों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट अथवा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानि पीईटी के आधार पर होगा।





