दिसंबर 2024 तक बंदे भारत ट्रेन सिक्किम के रंगपो पहुंचेगीः रेल मंत्री

केंद्रीय रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वंदे भारत ट्रेन दिसंबर 2024 तक सिक्किम के रंगपो पहुंचेगी। उन्होंने 15 अगस्त तक सिक्किम में 5जी सेवा शुरू होने की जानकारी दी है।
दिसंबर 2024 तक बंदे भारत ट्रेन सिक्किम के रंगपो पहुंचेगीः रेल मंत्री

गंगटोक,एजेंसी। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वंदे भारत ट्रेन दिसंबर 2024 तक सिक्किम के रंगपो पहुंचेगी। उन्होंने 15 अगस्त तक सिक्किम में 5जी सेवा शुरू होने की जानकारी दी है।केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने सोमवार सुबह राजधानी गंगटोक स्थित सम्मान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें कही। कार्यक्रम में उन्होंने एक विशेष डाक कवर ’गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक’ लॉन्च किया। इस मौके पर सिक्किम सरकार के शिक्षा मंत्री केएन लेप्चा, पर्यटन मंत्री बीएस पंत, कृषि मंत्री लोकनाथ शर्मा और ऊर्जा मंत्री एमएन शेरपा भी मौजूद रहे।

दिसंबर 2024 तक बंदे भारत ट्रेन सिक्किम के रंगपो पहुंच जाएगी


सेवक (पश्चिम बंगाल) से सिक्किम जोड़ेन वाली निर्माणाधीन रेल परियोजना पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि यह बहुत कठिन परियोजना है, लेकिन इस परियोजना में अच्छी प्रगति हो रही है। उन्होंने बताया कि कल उन्होंने परियोजना का निरीक्षण किया। दिसंबर 2024 तक बंदे भारत ट्रेन सिक्किम के रंगपो पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि रंगपो से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों तक रेलवे लाइन का विस्तार करने की योजना है। इस दिशा में पहल की जा रही है।केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्वोत्तर में रेल सेवाओं के विकास के लिए वर्ष 2014 तक केवल 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन मोदी सरकार ने इस राशि को बढ़ा कर अब 10 हजार करोड़ रुपये कर दिया है।

सिक्किम में 15 अगस्त से पहले 5जी सेवा शुरू कर दी जाएगी

इसी तरह केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि सिक्किम में 15 अगस्त से पहले 5जी सेवा शुरू कर दी जाएगी। पिछले साल नवंबर में डाक विभाग ने डाक निर्यात सेवा की शुरुआत की है। उन्होंने सिक्किम के लोगों को भी इस सेवा का लाभ उठाने का आह्वान किया।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे हैं।



Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in