back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेना ने कहा- अग्निवीर गावटे को मिलेगी किसी भी अन्य सैनिक की तरह पूरी सम्मान निधि

Agniveer: भारतीय सेना में ऑपरेटर के तौर पर तैनात अग्निवीर गावटे अक्षय लक्ष्मण के बलिदान के मामले में सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम को देखते हुए एक स्पष्ट बयान जारी किया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय सेना में ऑपरेटर के तौर पर तैनात अग्निवीर गावटे अक्षय लक्ष्मण के बलिदान के मामले में सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम को देखते हुए एक स्पष्ट बयान जारी किया है। इसमें भारतीय सेना की ओर से कहा गया है, ‘अग्निवीर (ऑपरेटर) गावटे अक्षय लक्ष्मण सियाचिन में कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता के संबंध में सोशल मीडिया पर परस्पर विरोधी संदेशों को देखते हुए, यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि परिजनों को मिलने वाली परिलब्धियां सैनिक की सेवा के प्रासंगिक नियमों और शर्तों द्वारा शासित होती हैं।’

अग्निवीरों की नियुक्ति की शर्तों के अनुसार

सेना ने गावटे के बलिदान के मद्देनजर स्पष्ट किया, ‘अग्निवीरों की नियुक्ति की शर्तों के अनुसार, मृत युद्ध हताहत के लिए अधिकृत परिलब्धियों में शामिल होंगे- एक गैर-अंशदायी बीमा राशि, जो कि 48 लाख रुपये है। सेवा निधि में अग्निवीर (30%) का योगदान, सरकार द्वारा समान योगदान और उस पर ब्याज के साथ। कुल मिलाकर 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि। मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक शेष कार्यकाल का भुगतान (गावटे के विषय में 13 लाख रुपये से अधिक)। सशस्त्र बल युद्ध हताहत कोष से 8 लाख रुपये का योगदान। साथ ही आवा (आर्मी वुमन वेलफेयर एसोशिएसन) की ओर से 30 हजार रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता।’

नेता सोशल मीडिया पर फैला रहें भ्रम

सेना ने इससे पहले आत्महत्या करने वाले पंजाब के अमृतपाल के मामले की तरह ही सोशल मीडिया पर गावटे के बलिदान पर भी भ्रम फैलाए जाने की कोशिश को देखते हुए बयान जारी कर सारी स्थिति स्पष्ट कर दी। बड़ी बात यह कि सोशल मीडिया पर अनजान लोग ही नहीं बल्कि राहुल गांधी सरीखे नेता भी ट्वीट कर यह प्रचारित करने में लगे थे कि सेना अग्निवीर योजना में भर्ती होने वाले सैनिकों के साथ भेदभाव कर रही है और उन्हें उचित सम्मान और देय नहीं मिल रहा है। भारतीय सेना ने अधिकृत बयान जारी कर इस दुष्प्रचार पर स्थिति साफ कर दी है और यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सेना में भर्ती किसी भी रूप में हुई हो, बलिदान होने पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता।

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...