back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ladli Yojna: इस दिन आएगा लाड़ली बहना योजना का पैसा, CM शिवराज ने बताई तारीख

ladli Yojna: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थियों को इसका पैसा देने की तारीख की घोषणा कर दी है। इस दिन लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी।

भोपाल, हि.स.। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने अपनी बहनों को वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डालूंगा। बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 जुलाई को दोपहर एक बजे बहनों के खाते में इन्दौर से सिंगल क्लिक से राशि डाली जाएगी।

यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जारी अपने संदेश में कही।

10 जुलाई को होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस दिन लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी, जिससे यह सेना लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण की बाकी योजनाओं के भी ठीक से क्रियान्वयन में योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों से 10 जुलाई के कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी गाँव और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵