back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- बंगाल की 33 लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में भारत एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा जारी रहे इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक सीटें भाजपा को मिलें।बंगाल से भ्रष्टाचार हिंसा का राज है।

कोलकाता, एजेंसी। पंचायत चुनाव से ऐन पहले पश्चिम बंगाल दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री ने बीरभूम की जनसभा से 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े दावे किये हैं। राज्य की 42 में से कम से कम 33 सीटों पर जीत का लक्ष्य सुनिश्चित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल वासियों को यह तय करना होगा कि राज्य से कम से कम 33 सीटें भाजपा को मिलें ताकि नरेन्द्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री बने रहें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पुख्ता जवाब केवल एक व्यक्ति दे सकता है और वह हैं पीएम मोदी, ममता बनर्जी नहीं। जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद केवल एक व्यक्ति समाप्त कर सकता है, वह हैं पीएम मोदी, ममता बनर्जी नहीं। बंगाल से भ्रष्टाचार हिंसा का राज केवल एक आदमी समाप्त कर सकता है, वह हैं पीएम मोदी।

पीएम मोदी के शासन में भारत एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है

शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस और वामदलों ने मिलकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को सालों तक रोके रखा लेकिन एक दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां गए, भूमि पूजन किया और आज भव्य राम मंदिर वहां बन रहा है। अमित शाह ने कहा कि देश से अगर भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए रखना होगा और इसके लिए जरूरी है कि बंगाल के लोग अधिक से अधिक सीटें भाजपा की झोली में डालें। उन्होंने बीरभूम के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबको यह वादा करना होगा कि पश्चिम बंगाल से बुआ-भतीजे की भ्रष्ट सरकार को खत्म करने के लिए वोट करेंगे।

नरेन्द्र मोदी को दोबारा भारत का प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए वोट करेंगे।शाह ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में भारत एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा जारी रहे इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक सीटें भाजपा को मिलें। राज्य में चल रही लू की स्थिति के बावजूद शाह की जनसभा में हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में BJP की सरकार बनी तो महिलाओं और युवाओं को ₹3000, 45 दिन में 7वां वेतन आयोग होगा लागू- जानिए और क्या-क्या मिलेगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Amit Shah ने भारती BJP का संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर बीजेपी ने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵