Amit Shah News: सहकारी महासम्मेलन में बोले अमित शाह, कहा- देश के विकास में सहकारिता क्षेत्र की अहम भूमिका

Co-operative Mahasammelan: अमित शाह ने कहा कि सवा सौ साल पुराना यह आंदोलन देश को मजबूत करता रहा है। हमें मिलकर इसके दायरे को और अधिक बढ़ाना है। इस आंदोलन को हमें मिलकर अधिक मजबूत करना है।
Amit Shah
Amit Shah

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क/हि.स.। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के विकास में सहकारिता क्षेत्र की अहम भूमिका रही है। आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र देश की जीडीपी में अपना योगदान मजबूत करेगा। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय बनाकर इस क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सवा सौ साल पुराना यह आंदोलन देश को मजबूत करता रहा है। हमें मिलकर इसके दायरे को और अधिक बढ़ाना है। इस आंदोलन को हमें मिलकर अधिक मजबूत करना है। शाह ने शनिवार को प्रगति मैदान में आयोजित 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि गेंहूं की खरीद हो या खाद का वितरण, बैंक सेक्टर हो या देश में चीनी मीलों का संचालन हम हर क्षेत्र में बढ़ रहे हैं।

सहकारिता आंदोलन में युवाओं, महिलाओं को जोड़ना होगा

शाह ने कहा कि हम आगामी वर्षों में और अधिक मजबूत होंगे। हमें सहकारिता आंदोलन में युवाओं, महिलाओं को जोड़ना होगा। नई तकनीक को अपनाना होगा। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से देश में सहकारिता कानून को आसान करने का काम किया है। केन्द्र सरकार पैक्स को मजबूत कर रही है। आने वाले समय में सहकारिता क्षेत्र भंडारण के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है।

Related Stories

No stories found.