नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उनका नस्लीय पहचान को लेकर की गई टिप्पणी के जवाब में कहा है कि अमेरिका के लोग इससे बेहतर डिजर्व करते हैं।
देश को दो अलग-अलग नजरियों के बीच चुनाव करना है: कमला
उन्होंने कहा कि देश को दो अलग-अलग नजरियों के बीच चुनाव करना है। ट्रंप देश को पीछे की ओर लेकर जाना चाहते हैं। कमला ने कहा कि इस समय, “हम अपने देश के लिए दो बहुत अलग नजरियों के बीच चुनाव कर रहे हैं। एक आने वाले समय पर केंद्रित है। दूसरा बीते समय पर केंद्रित है।हम भविष्य के लिए लड़ रहे हैं.”
हम देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं: कमला
उन्होंने कहा कि हम अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे लोग भी हैं जो हमें पीछे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। आपने उनका एजेंडा देखा होगा। वे इसे प्रोजेक्ट 2025 कहते हैं। यह 900 पन्नों का उग्रवाद का एजेंडा है। हैरिस ने प्रोजेक्ट 2025 पर बोलते हुए यह दावा किया कि यह मध्य वर्ग पर टैक्स बढ़ाएगा। अरबपतियों पर टैक्स घटाएगा। शिक्षा विभाग को खत्म कर देगा। ट्रम्प पर की ओर संकेत करते हुए कमला ने कहा, “हम पीछे नहीं जा रहे हैं।
दरअसल इससे पहले ट्रंप ने कमला हैरिस को लेकर कहा था कि वह भारतीय विरासत की हैं और भारतीय परंपरा को बढ़ावा देती हैं। मुझे नहीं पता था कि वो अश्वेत हैं। अब वो अश्वेत के रूप में पहचाना जाना चाहती हैं। तो मुझे नहीं पता है कि वो भरतीय हैं कि अश्वेत हैं।
उल्लेखनीय है कि कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं। उनकी मां भारतीय थी जबकि उनके पिताजी जमैका के थे। दोनों अमेरिका में प्रवासी के रूप में रह रहे थे।कमला का जन्म ओकलैंड में हुआ था और हार्वर्ड यूनिवरसिटी से उन्होंने पढ़ाई की है। वो अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली एशियाई महिला उपराष्ट्रपति हैं।




