ambikapur---illegal-liquor-traders-dominated-the-mainpat-festival
ambikapur---illegal-liquor-traders-dominated-the-mainpat-festival

अंबिकापुर - मैनपाट महोत्सव में अवैध शराब कारोबारियों का बोलबाला

अंबिकापुर, 13 फरवरी ( हि.स.)। सरगुजा के हिल स्टेशन और छत्तीसगढ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट मे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ काफी अव्यवस्थाओं के बीच शुरु हो गया है। महोत्सव में केवल अव्यवस्थाएं ही नहीं बल्कि अवैध कारोबार भी जमकर फल फूल रहा है। इस अवैध कारोबार में राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोगोंं द्वारा अवैध बार का संचालन किया जा रहा है। लेकिन हैरत की बात है कि जिस रास्ते में अवैध बार का संचालन हो रहा है उस रास्ते से दिन मे दो बार गुजरने वाले जिला प्रशासन के मुखिया को अवैध बार संचालन की जानकारी ही नहीं है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि, मैनपाट मे किसी बार के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है औऱ अगर कोई बार संचालित है तो वो अवैध है। वहीं भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने आरोप लगाया कि, छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र मे पूर्ण शराब बंदी के दावे किए गए थे, लेकिन शराब बंदी तो दूर उनकी सरकार मे सरकार से संरक्षण प्राप्त कुछ लोगोंं द्वारा अवैध बार का संचालन किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/तरुण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in