back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था हुआ रवाना

अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा आयोजित कराई गई यात्रा दो भागों में बंटी है। पहला पहलगाम और दूसरा बालटाल। बालटाल श्रद्धालुओं के लिए कैंपिंग ग्राउंड है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। ये लोग श्रीनगर बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम बेस कैंप की ओर रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

यहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं: श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक श्रद्धालु ने एएनआई को बताया कि, “सुरक्षा पहले आती है। इस कैंप पर आना बेहतर है। आपको यहां पर सारी सुविधाएं मिलेंगी। वॉशरूम साफ सुथरे हैं। तो हम यहां पर रुकने के साथ जाने के बारे में भी सोच रहे हैं।” उन्होंने बताया कि वो इस यात्रा का हिस्सा बनकर लकी महसूस कर रही हैं। कुछ लोगों को ही यह मौका मिलता है। कुछ मुश्किलों से गुजरना पड़ता है लेकिन भोले बाबा के दर्शन के बाद बहुत अच्छा लगता है।

दो भागों में बंटी है यात्रा

अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा आयोजित कराई गई यात्रा दो भागों में बटी है पहला पहलगाम और दूसरा बालटाल। बालटाल श्रद्धालुओं के लिए कैंपिंग ग्राउंड है। यह यात्रा 29 जून को बालटाल से शुरू हुई थी और 19 अगस्त को खत्म होगी।

आतंकी घटनाएं बढ़ने के बाद भी हो रही है यात्रा

इस साल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं बढ़ गई हैं फिर भी उनके बीच यह यात्रा कराई जा रही है। 24 जुलाई को कश्मीर के IGP वीके बिरडी नुनवान बेसकैंप में एक संयुक्त सुरक्षा बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा था सभी सुरक्षा एजेसियां एक दूसरे के सहयोग से काम करें। जिससे सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

इस बैठक में आतंकवाद से लड़ने की रणनीति के साथ न्याय व्यवस्था बनाए रखने पर बात हुई। उल्लेखनीय है कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की यात्रा करने के लिए आते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी, जल्द ही बाबा बर्फानी के दर्शनों का मिलेगा लाभ, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बाबा बर्फानी के नाम से प्रसिद्ध भोलेनाथ का शिवलिंग जो हिमालय में स्थित अमरनाथ की गुफा में मौजूद है। जिन्हें अमरनाथ...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...